फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Troubled by wife's relations, policeman gave his life

पत्नी के संबंधों से परेशान पुलिस मुलाजिम ने सल्फास निगलकर खुदकुशी की

Tue, 17 Aug 2021 06:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Troubled by wife's relations, policeman gave his life
पटियाला। पत्नी के संबंधों से परेशान पटियाला के थाना जुल्कां में बतौर अस्थायी सफाई सेवक तैनात एक मुलाजिम ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

राम दियाल निवासी गांव जुल्कां ने थाना जुल्कां पुलिस को बयान दिया है कि उसके भाई गुरविंदर सिंह (40) की शादी करीब 14 साल पहले हरियाणा के अंबाला की रहने वाली सुखजीत कौर के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन सुखजीत कौर के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के कारण पति-पत्नी में अकसर लड़ाई-झगड़ा रहता था। 14 अगस्त 2021 की शाम को सुखजीत कौर ने पति के साथ पहले लड़ाई की और फिर मायके फोन कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद मायके वाले आकर उसे अगले दिन 15 अगस्त को ले गए। इस सबके चलते मानसिक परेशान गुरविंदर सिंह ने सुबह सल्फास निगल ली। उसके भाई राम दियाल ने गुरविंदर सिंह को उल्टियां करते देखा और तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। बाद में गुरविंदर सिंह की जेब से पत्नी सुखजीत कौर के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने सुखजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed