फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tokyo Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra will no longer participate in any felicitation ceremony

पटियाला पहुंचे नीरज चोपड़ा: गोल्डन ब्वाय की दो टूक-अब किसी सम्मान समागम का हिस्सा नहीं बनूंगा

Thu, 18 Nov 2021 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 09:56 AM IST
सार

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा पटियाला के  नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में खेल की बारिकी सीखी थी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra will no longer participate in any felicitation ceremony
पटियाला पहुंचे गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा का फूलों से स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अब किसी सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। अब उनका पूरा ध्यान तैयारी पर रहेगा। चोपड़ा बुधवार शाम पटियाला के नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) पहुंचे जहां एक समागम आयोजित करके उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले ढोल की थाप पर नाचते, आतिशबाजी करते और फूलों की वर्षा करते नीरज चोपड़ा को एनआईएस कैंपस में लाया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में नीरज ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। जो भी नौजवान उन्हें देखकर भाला फेंक खेल में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वे जल्दबाजी न करें, बल्कि किसी सीनियर कोच की देखरेख में इस गेम की हर कला बारीकी से सीखें। अपनी ताकत और शरीर को लचीला बनाने पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर उनके साथ एनआईएस के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल राज सिंह बिश्नोई भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नीरज ने कहा कि वह एनआईएस में अगले साल होने वाले मुकाबलों की तैयारी करेंगे। अब उनका पूरा ध्यान तैयारी पर रहेगा। पूरी मेहनत के साथ अपने प्रदर्शन को सुधारने पर जोर देंगे। अब किसी सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक सवाल के जवाब में नीरज ने माना कि इस साल डायमंड लीग के अलावा कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में वह थकावट व तैयारी न होने के चलते भाग नहीं ले सके। बिना तैयारी के किसी मुकाबले में उतरना ठीक नहीं रहता है, लेकिन राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में वह पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन करेंगे। साल 2024 ओलंपिक्स के लिए भी उन्होंने कमर अभी से कस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा ने माना कि एनआईएस का उनकी सफलता में खास योगदान रहा है। वे साल 2015 में यहां आयोजित कैंप में आए थे और यहीं से उन्होंने शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पिता व चाचा को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया। नीरज ने कहा कि उनका संयुक्त परिवार है और सभी एक-दूसरे के साथ प्यार से रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed