फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tired of in-laws, newlyweds jumped from the fourth floor

ससुराल वालों से तंग हो कर नवविवाहिता ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Fri, 03 Sep 2021 09:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Tired of in-laws, newlyweds jumped from the fourth floor
राजपुरा। राजपुरा के छज्जू माजरी कॉलोनी निवासी भूपिंदर सिंह की पुत्री प्रभजोत कौर ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला का विवाह 7 माह पहले सुल्तानपुर लोधी के युवक से हुआ था। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

प्रभजोत कौर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी शादी लखविंदर सिंह से 3 फरवरी 2021 को सुल्तानपुर लोधी में हुई थी। शादी के समय लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी को उसकी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था।
विज्ञापन

लड़की के मुताबिक शादी के बाद उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने के कारण उसके साथ मारपीट करते थे। लड़की से और दहेज लाने को मजबूर करने व ससुराल पक्ष द्वारा पिटाई किये जाने से आहत युवती ने घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कूदने से प्रभजोत कौर को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने सोशल मिडिया पर एक ऑडियो भी जारी किया है जिसमें उसने ससुराल वालों पर दहेज लाने मारपीट व परेशान करने का आरोप लगाते हुए बताया की शादी के कुछ दिनों बाद ही मुझे कम दहेज लाने के कारण काफी प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे तंग होकर मैंने मजबूरन ये फैसला किय।

इस मामले को लेकर फोकल प्वाइंट चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि उक्त महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद नियमानुसार इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed