फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tight security - three-layer security cordon around counting centers

कड़ी सुरक्षा-मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरा तीन परती 100 मीटर घेरे में कोई भी वाहन ले जाने व इकट्ठ करने पर होगी पाबंदी-डी

Tue, 08 Mar 2022 07:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Tight security - three-layer security cordon around counting centers
पटियाला। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 20 फरवरी को पड़ी वोटों की वीरवार को गिनती पूरी पारदर्शिता व निर्विध्न ढंग से कराने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल हैं। इसके तहत मतगणना केंद्रों के आसपास तीन परती सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल, पंजाब आर्म्ड पुलिस व जिला पुलिस तैनात हैं। डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी संदीप हंस व एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि मतगणना केंद्रों में गिनती स्टाफ का दाखिला अलग, जबकि उम्मीदवारों व उनके एजेंटों समेत मीडिया का दाखिला अलग होगा। धारा 144 लागू होने कारण गिनती केंद्रों के 100 मीटर के घेरे में कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा और न ही केंद्रों के आसपास अनचाहा इकट्ठ किया जा सकेगा।
विज्ञापन

संबंधित हलकों के रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से वोटों की गिनती भारत चुनाव आयोग द्वारा तैनात आबजर्वर, माइक्रो आबजर्वर, उम्मीदवारों व उनके एजेंटों की नजर के अधीन पूरे स्वतंत्र ढंग से सुबह आठ बजे शुरू कराई जाएगी। पोस्टल बैलेट पेपर वीरवार की सुबह आठ बजे तक ही प्राप्त किए जा सकेंगे और आज तक 5794 पोस्टल बैलेट पेपर हासिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गिनती केंद्रों में 1-1 गिनती सुपरवाइजर, दो-दो काउंटिंग सहायक तैनात किए गए हैं। कोविड के मद्देनजर ईवीएम के जरिये वोटों की गिनती के लिए सात-सात मेज अलग-अलग दो हाल बनाकर लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट पेपरों व ईटीबीपी की गिनती के लिए अलग-अलग मेज लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि वोटों की गिनती के हर राउंड के नतीजे मुहैया कराए जाएंगे और यह नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की स्पष्ट हिदायतों के मुताबिक किसी भी गिनती केंद्र के अंदर वीडियो या फोटो खींचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करने की मनाही है और फोटो व वीडियो केवल कैमरे के साथ ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed