फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three hundred villages in Sangrur run anti-drug campaign

संगरूर के तीन सौ गांवों में चलेगा नशा विरोधी अभियान

Fri, 03 Jul 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 03 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र और जिला प्रशासन की तरफ से नशे के खात्मे और इसके बुरे प्रभाव से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के 21 जिलों में नशा विरोधी प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इस पायलट प्रोजेक्ट के अधीन संगरूर जिले के छह ब्लाक संगरूर, शेरपुर, सुनाम, लहरागागा, भवानीगढ़ और मूनक अनदाना का चुनाव किया गया है और इन ब्लाकों में आते तीन सौ गांवों को इस प्रोजेक्ट अधीन कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीसी अरविंद कुमार ने शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा बुलाई गई जिला सलाहकार कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट अधीन इन छह ब्लाकों के तीन सौ गांवों में यूथ क्लबों, ग्राम पंचायतें, धार्मिक नेताओं, समाज सेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और अध्यापकों के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, लेख मुकाबले शपथ उठा समागम करवाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक चलाने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले में छह ब्लाकों में दस नेशनल यूथ कॉर्प्स वालंटियरों की भर्ती की जा चुकी है और इन वालंटियरों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। चुने गए तीन सौ गांवों के हर गांव में दो गांव स्तरीय कोआर्डिनेटर भी बनाए जा चुके हैं।

इसके अलावा हर गांव में दस सदस्यीय ग्रामीण सलाहकार कमेटी भी बनाई जाएगी जिसका चेयरमैन गांव का सरपंच और उप चेयरमैन यूथ क्लब का अध्यक्ष होगा। इस कमेटी में एक समाज सेवी, सेवामुक्त अध्यापक, सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्य, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर, धार्मिक नेता, एनएसएस अथवा एनसीसी वालंटियर भी शामिल किया जाएगा।


उन्होंने ऐलान किया कि जिला प्रशासन द्वारा इस नशा विरोधी जागरूकता मुहिम में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाले वालंटियर को दस हजार रुपये का विशेष नकद इनाम दिया जाएगा और यह मुहिम 31 मार्च 2016 तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed