फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Those who do good for the society in life are always remembered: Mann

जीवन में समाज के प्रति अच्छा कर जाने वाले सदैव याद रखे जाते हैं : मान

Sat, 02 Jul 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Those who do good for the society in life are always remembered: Mann
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव स्वर्गीय गगनदीप सिंह चड्डा के स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा में रखे अंतिम अरदास समागम में शिरकत की। इस मौके पर मान ने कहा कि मौत इंसानी जीवन की अटल सच्चाई है, लेकिन जो व्यक्ति अपने जीवन में समाज के प्रति कुछ अच्छा करके जाते हैं, उनको सदैव याद रखा जाता है। मान ने शहीद भगत सिंह की मिसाल देते कहा कि कुछ व्यक्तियों की आयु भले ही छोटी रह जाती है, लेकिन उनकी ओर से किए गए बेमिसाल कार्यों को हमेशा याद रखा जाता है।
विज्ञापन

सीएम ने गगनदीप सिंह के साथ अपनी निजी यादों को साझा करते उन्हें पार्टी का एक सच्चा व ईमानदार सिपाही बताया। मान ने कहा कि गगनदीप सिंह की असमय मौत से केवल उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरी पार्टी को बड़ा घाटा पड़ा है। मान ने बताया कि स्वर्गीय गगनदीप सिंह गंभीर बीमारी की हालत में भी अपनी पार्टी व लोगों की सेवा को पहल देते थे। वह आम जनता के साथ जुड़े नेता थे और उनके मन में पंजाब, पंजाबियत व पंजाब के लोगों के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी।
विज्ञापन

सीएम ने शोक संतप्त परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए बिछड़ी रूह की आत्मिक शांति व परिवार को इस दुख को सहने का बल देने की अरदास की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। इस मौके पर स्वर्गीय गगनदीप सिंह की पत्नी गुंजन, बहन रमनदीप कौर भी मौजूद रहे। सीएम के अलावा इस मौके पर पार्टी के पटियाला जिले के विभिन्न हलकों के विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed