फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   this time pollution Lower than last Diwali

इस बार पिछली दिवाली के मुकाबले कम प्रदूषण

Sat, 14 Nov 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 14 Nov 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
this time pollution Lower than last Diwali
दिवाली पर पंजाब में अमृतसर सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। लुधियाना दूसरे और मंडी गोबिंदगढ़ तीसरे नंबर पर रहा है।
विज्ञापन


यह खुलासा पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से दिवाली पर पंजाब के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण जानने के लिए कराए सर्वे से हुआ है। हालांकि इस सर्वे से यह भी सामने आया है कि पंजाब में पिछले कुछ साल की तुलना में इस साल दिवाली पर प्रदूषण की मात्रा कम रही है।

पंजाब के पांच प्रमुख शहरों पटियाला, मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के व्यापारिक, रिहायशी और शांत क्षेत्रों में वायु प्रदूषण मापने के लिए केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार ये स्टेशन स्थापित किए थे ताकि हवा में धूल के कणों की मात्रा, सल्फर डाइआक्साइड और नाइट्रोजन के आक्साइडों की मात्रा मापी जा सके।

इस सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली पर पंजाब में इस साल अमृतसर सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। अमृतसर में दिवाली के दिन पर हवा में धूल के कण 296 माइकोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किए गए। लुधियाना में हवा में धूल के कणों की मात्रा 289 और मंडी गोबिंदगढ़ में 264, जालंधर में 221 और पटियाला में 132 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड की गई। हालांकि इन सभी शहरों में सल्फर डाइआक्साइड और नाइट्रोजन के आक्साइडों की मात्रा तय लिमिट से कम रही है।

सर्वे के मुताबिक इन शहरों में प्रदूषण की मात्रा पिछले कई साल की तुलना में कम रही है। बोर्ड के चेयरमैन मनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब में दिवाली पर पिछले सालों की तुलना में हवा में प्रदूषित तत्वों की कमी एक अच्छा कदम है। इससे साफ होता है कि अब लोग सेफ व क्लीन दिवाली मनाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। यह सब जागरूकता कार्यक्रमों से संभव हो सका है।

                     अमृतसर     लुधियाना   मंडी गोबिंदगढ़       जालंधर      पटियाला

धूल के कण            296      289   264   221 132
सल्फर डाइआक्साइड    18    18   18  127   6
नाइट्रोजन के आक्साइड   40   46  32   31 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed