फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   They used to rob to satisfy their drug addiction, seven people including the gang leader were caught

Patiala News: नशे की लत के लिए करते थे लूटपाट, सरगना समेत सात पकड़े

Tue, 24 Jun 2025 10:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
They used to rob to satisfy their drug addiction, seven people including the gang leader were caught
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नशे की लत को पूरा करने के लिए लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नाभा पुलिस ने सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने सोमवार को नाभा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर 10 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन लूटा था। उसकी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लुटेरों को काबू किया। नाभा थाना कोतवाली के एसएचओ सरबजीत चीमा ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

आरोपियों की पहचान सरगना बाबू निवासी धोबी घाट वाली गली नाभा, राजेश कुमार निवासी गांव धंनारी जिला मुरादाबाद यूपी, आरिफ निवासी नाभा, रणजीत सिंह निलासी गांव फैजगढ़ नाभा, जगसीर सिंह निवासी न्यू वाल्मीकि बस्ती नाभा, साहिल निवासी अजैब काॅलोनी नाभा और विशाल निवासी एकता काॅलोनी नाभा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लुटेरे राहगीरों को अकेला पाकर हमला कर लूटपाट करते थे। सोमवार को जब प्रवासी मजदूर पिंटू नाभा रेलवे स्टेशन से उतरा तो सात लुटेरों ने मारपीट कर उससे नकदी व मोबाइल लूट लिया। जब पुलिस को घटना सूचना मिली तो कार्रवाई करते हुए पीड़ित के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर सातों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि लुटेरों का यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। पकड़े गए लुटेरों में दो पर पहले से ही डकैती और एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed