{"_id":"6205433696789223524b56a6","slug":"there-were-disturbances-in-badal-government-our-government-took-action-captain-patiala-news-pkl4416838156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल सरकार में हुई बेअदबियां, कार्रवाई हमारी सरकार ने की - कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल सरकार में हुई बेअदबियां, कार्रवाई हमारी सरकार ने की - कैप्टन
विज्ञापन
जगदीश जगा कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत करते हुए।
- फोटो : PATIALA
पटियाला। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब हो या फिर पटियाला के श्री काली माता मंदिर में मां के सिंहासन की बेअदबी का मसला हो, इस तरह के धार्मिक मामले समाज को तोड़ने का काम करते हैं। आगे कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार में बेअदबी के मामले हुए, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। बाद में जब उनकी अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनी तो कार्रवाई की गई। आज केस अदालतों में हैं। इसलिए लोगों को धार्मिक मसलों न उलझते हुए पंजाब के विकास के लिए वोट डालने चाहिए। वह वीरवार को सन्नौर हलके से पंजाब लोक कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमजीत इंद्र सिंह चहल और राजपुरा से भाजपा प्रत्याशी जगदीश जग्गा के समर्थन में की रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
कैप्टन ने आगे कहा कि कोई भी प्रदेश केंद्र सरकार के सहयोग के बिना चल नहीं सकता है। खास तौर से पंजाब जैसे बार्डर व कमजोर आर्थिकता वाले प्रदेश के लिए तो केंद्र सरकार के साथ मिलकर चलना बेहद जरूरी है। इसलिए पंजाब के लोगों को पीएलसी व भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी वोटों से जितवाकर उनकी सरकार बनाना चाहिए। जिससे पंजाब विकास के राह पर अग्रसर हो सके।
इस मौके कैप्टन ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर होते कहा कि सीएम पद के उम्मीदवार का चयन योग्यता के आधार पर होना चाहिए, न कि जाति आधार पर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति आधार पक चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाकर गलत कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू इस फैसले को लेकर चुप बैठने वाले नहीं हैं। सिद्धू बहुत महत्वाकांक्षी हैं। वह भी पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं, इसलिए जल्द वह कोई कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार का चुनावों के बाद खात्मा तय : कैप्टन
राजपुरा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार का चुनावों के बाद खात्मा तय है। कैप्टन वीरवार को भाजपा के टिकट पर घनौर से चुनाव लड़ रहे विकास शर्मा के लिए घनौर अनाज मंडी व राजपुरा से चुनाव लड़ रहे जगदीश जगा के समर्थन में बनूड़ की अनाजमंडी में प्रचार कर रहे थे।
कैप्टन ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन के वादों पर कहा कि केंद्र के शेयर के चलते किसी तरह का प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने के लिए चार माह से लेकर डेढ़ साल की प्रक्रिया होती है, पहले से किए गए कार्यों पर अपने दावों को जताया जा रहा है, जबकि 9 प्रतिशत चुनाव घोषणा पत्र के तहत वादे उनके कार्यकाल में पूरे किए गए थे। इससे पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा पंजाब की टोटल पैदावार 5.25 लाख करोड़ थी, जिसका 70 प्रतिशत कर्ज है। इस कर्ज के जाल से निकलना केंद्र के सहयोग के बिना असंभव है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से पंजाब में हथियारों के अलावा ड्रोन टिफिन बम तक आने लगे हैं। पंजाब की सुरक्षा सबसे पहले हैं, लेकिन पंजाब सरकार कहती है, उनको कुछ नहीं पता, जो शर्म की बात है। देश की सुरक्षा के चलते पंजाब पुलिस का सभी सुरक्षा एजेंसियों का आपस में सहयोग रहता है। पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक का क्षेत्र पाकिस्तान से लगता है। इसलिए पंजाब में नई सरकार आकर देश की सुरक्षा, किसानों का प्रबंध, इंडस्ट्री का प्रबंध, बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करेगी, क्योंकि कांग्रेस सरकार का चुनावों के बाद खात्मा हो जाना तय है।
कैप्टन ने आरोप लगाया कि राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज व घनौर के विधायक मदनलाल जलालपुर पूरी तरह से लूटते रहे हैं। तरनतारन में खराब शराब पीकर 123 व्यक्ति मरे गए थे, जबकि इलाके में जलालपुर का हिस्सेदार है, हमारी कार्रवाई से पहले ही शराब का मामला सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया था, अब सीबीआई के जाल में फंसेगा।