फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The water level in Ghaggar increased terror

घग्गर का जलस्तर बढ़ा, लोगों में दहशत

Tue, 14 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 14 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में मंगलवार को घग्गर दरिया में जलस्तर और बढ़ गया। पानी का स्तर खतरे के निशान के काफी नजदीक पहुंचने से लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने जिले के पानी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से गिदावरी कराकर उन किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाएंगे, जिनकी फसलों का पानी की वजह से नुकसान हुआ है।

साथ ही कहा कि जिन नदियों और चौ के पुल नीचे हैं, उनको ऊंचा करने के लिए भी मुहिम शुरू की जाएगी। जिले में लगातार कई घंटे तक हुई तेज बारिश और हरियाणा से पानी आने के कारण घग्गर दरिया में जल स्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन


सोमवार को खन्नौरी के नजदीक घग्गर का जलस्तर 745 फुट था, वहीं मंगलवार को यह दो फुट और बढ़कर 747 हो गया। खतरे का निशान 751 फीट पर है। इसके अलावा सराला कलां, बादशाहपुर, हरचंदपुरा में भी घग्गर का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक ही चल रहा है। उधर चंबो चौ से कई जगहों से पानी उछलने के कारण धान की फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांखरपुर से सराला, सराला से बादशाहपुर, बादशाहपुर से खन्नौरी और खन्नौरी से मकरोड़ साहिब तक घग्गर के किनारे जो पानी की वजह से डैमेज हुए हैं, उनकी हालत आज और बदतर हो गई। बनूड़ में कराला और अमलाला गांव में घग्गर के बांधों में आई दरारें बढ़ती जा रही है।

इससे इन गांवों व आसपास के एरिया में पानी आने का डर है। इन सब हालात के मद्देनजर सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों आज पटियाला पहुंचे और पानी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ घग्गर दरिया और विभिन्न चौ का मुआयना किया।

मंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसलों का बारिश के कारण नुकसान हुआ है, गिरदावरियां करके उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा जिन नदियों व चौ के पुल नीचे हैं, उनको ऊंचा करने के लिए मुहिम छेड़ी जाएगी, ताकि पानी में आने वाली बूटी पुल में न फंसे।

जिले में बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में रहने और लगातार संपर्क में रहने के आदेश जारी करने के साथ ही उनके अवकाश भी रद्द कर दिए हैं। डीसी इंदू मल्होत्रा ने बाढ़ से निपटने को किए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बैठक की।

इसमें डीसी ने माना कि घग्गर दरिया उफान पर है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। घगगर की ही सहायक बरसाती नदी झंबो ड्रेन कुछ जगहों पर ओवरफ्लो जरूर हुई है, लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि धान की फसल के कुछ जगहों पर डूबने की सूचना है।


इसके लिए अग्रिम सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने आपात प्रबंधों का जायजा लेने के साथ ही संभावित रूप से बाढ़ के पानी से प्रभावित होने वाली जगहों पर पाइप व मिट्टी से भरे थैले पहुंचाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed