फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The series of tricks continues for the election victory from the Captain's family.

कैप्टन परिवार की ओर से चुनावी जीत के लिए टोटकों का सिलसिला जारी-- बेटी जयइंद्र कौर ने कुल देवी माता राज राजेश्वरी के मंदिर में

Sat, 19 Feb 2022 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
The series of tricks continues for the election victory from the Captain's family.
पटियाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीएलसी प्रेसिडेंट कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके परिवार की ओर से विधानसभा चुनावों में जीत के लिए पूजा-पाठ करने का सिलसिला जारी है। पहले जहां कैप्टन ने पटियाला स्थित अपनी रिहायश मोती महल में पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-पाठ किया। साथ ही भैंस के बच्चे का दान किया। वहीं अब बेटी जयइंद्र कौर की ओर से पिता की जीत के लिए शहर के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में शाही परिवार की कुल देवी माता राज राजेश्वरी के मंदिर में हवन कराया गया। जयइंद्र कौर सारी पूजा विधि के दौरान मौजूद रहीं और हवन में आहुति भी डाली। बताया जा रहा है कि ग्रहों को अनुकूल बनाने और माता की कृपा प्राप्ति लिए यह पूजा पाठ किया गया है। इस पूजा पाठ से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्वज ही कोलकाता से काली माता की प्रतिमा लेकर आए थे, जिसे बाद में मंदिर का निर्माण करके पटियाला में स्थापित किया गया था। इस मंदिर में शाही परिवार की कुल देवी माता राज राजेश्वरी के मंदिर में जो जोत जल रही है, उसे भी कैप्टन परिवार ज्वालादेवी मंदिर से लेकर आया था। तभी से यह जोत माता दुर्गेश्वरी के मंदिर में जल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed