फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The rebels came down on government employee for millions

करोड़ों की अदायगियों के लिए सरकार पर बरसे मुलाजिम

Fri, 27 Nov 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 27 Nov 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
The rebels came down on government employee for millions
द क्लास फोरथ गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले विभिन्न विभागों के मुलाजिमों ने वीरवार को सरकार के खिलाफ रैली की। इस मौके पर मुलाजिमों की 300 करोड़ से अधिक की रुकी अदायगियां देने समेत और कई मांगें उठाई गईं। इनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


रैली में मुलाजिम लीडर दर्शन सिंह लुबाना और मोहन सिंह नेगी ने कहा कि मुलाजिमों की 300 करोड़ रुपये से अधिक की अदायगियां रुकी पड़ी हैं, जिन्हें तुरंत दिया जाए। साथ ही मांग की गई कि करीब एक लाख दिहाड़ीदार, कांट्रेक्ट, आउटसोर्स, पार्ट टाइम मुलाजिम पिछले 15 साल से सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभाग में काम कर रहे हैं, उनको पहल के आधार पर रेगुलर किया जाए।
विज्ञापन


पंजाब के छठे वेतन आयोग की स्थापना की भी मांग की गई। सरकार ने 2014 के महंगाई भत्ते की दो किश्तों का 17 महीने का बकाया, जनवरी 2015 से सितंबर तक का बकाया और जुलाई की महंगाई भत्ते की किश्त दबाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम दिया गया कि अगर मुलाजिमों की मांगें न मानी गईं तो एक दिसंबर को जिला खजाना दफ्तरों के सामने रैलियां करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed