फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The pretext of doubling the money and recruitment in the police, in two cases more than 44 lakhs cheated

पुलिस में भरती और पैसे दोगुने करने का झांसा, दो मामलों में 44 लाख से अधिक ठगे

Sun, 17 Apr 2022 09:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
The pretext of doubling the money and recruitment in the police, in two cases more than 44 lakhs cheated
पटियाला। दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों से 44 लाख से अधिक की ठगी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले केस में गोपाल गिर निवासी गांव माइसरखाना बठिंडा ने थाना अर्बन एस्टेट पटियाला पुलिस को शिकायत दी है कि उसके और दो अन्य लोगों राज सिंह व चमकौर सिंह के लड़कों को आरोपी जरनैल सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर निवासी गांव पंजोला महंता दा डेरा, रूप सिंह निवासी गांव खेड़ा जट्टां ने पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बाद में न तो उनके लड़कों को पुलिस में भर्ती कराया और न ही पैसे वापस किए। जब इन लोगों ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो सात-सात लाख रुपये के दो चेक और एक चेक पांच लाख 98 हजार रुपये का दे दिया गया। लेकिन बैंक खाते में लगाने पर चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य केस में दीपक कुमार निवासी सकीया स्ट्रीट नाभा ने सदर नाभा पुलिस पास शिकायत दी थी कि आरोपी मलूक सिंह, उसके बेटों गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर, रजिंदर कुमार निवासी गांव मलेवाल जिला पटियाला, कमलजीत कुमार निवासी अमलोह ने उसकी व अन्य लोगों की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख 50 हजार 851 रुपये अपनी कंपनी में निवेश करा लिए। इसके बाद में न तो रकम दोगुनी करके दी और ही दिए हुए पैसे वापस किए। पुलिस ने जांच के बाद सभी पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed