फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The person who sent threatening letters and threw dummy bombs in the school was arrested

Patiala News: स्कूल में धमकी भरे पत्र भेजने और डमी बम फेंकने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 05:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
The person who sent threatening letters and threw dummy bombs in the school was arrested
- कर रहा था खालिस्तानी प्रचार, स्कूल को उड़ाने की दी थी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना त्रिपड़ी के अंतर्गत आते माइलस्टोन स्मार्ट स्कूल में धमकी भरा पत्र भेजने व बाद में स्कूल के मैदान में डमी बम रखने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगमीत सिंह निवासी आनंद नगर एक्सटेंशन पटियाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस ने दो डमी बम और चार धमकी भरे पत्र बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन पत्रों के जरिये खालिस्तानी प्रचार कर रहा था।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला के माइलस्टोन स्मार्ट स्कूल प्रबंधन को 18 अगस्त 2023 को एक पत्र मिला था। इसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। इसके बाद स्कूल के मैदान में एक डमी बम रखा हुआ मिला। सूचना मिलने पर तुरंत टीम तैयार करके मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

टीम ने सादे कपड़ों में लगातार स्कूल की निगरानी की और साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिये आसपास की गतिविधियों को देखना शुरू किया। इसी बीच आरोपी ने बार-बार ऐसे धमकी भरे पत्र उक्त स्कूल में व इसी स्कूल की नजदीकी शाखाओं में फेंकने शुरू किए। इनमें खालिस्तानी प्रचार किया जा रहा था। इसी बीच टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए आरोपी को धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा मोबाइल
आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर स्कूल में फेंकने के लिए तैयार किए गए दो डमी बम और चार धमकी भरे पत्र पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed