{"_id":"582c2b7f4f1c1bd53b8ff4ed","slug":"the-old-wooden-fire-35-fire-brigade-vehicles-fire-extinguished-in-12-hours-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के गोदाम में आग, मंगानी पड़ी 35 फायर बिग्रेड की गाड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के गोदाम में आग, मंगानी पड़ी 35 फायर बिग्रेड की गाड़ियां
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 16 Nov 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के सदर बाजार स्थित प्लाट में आग लगने के बाद उठता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हीरा बाग इलाके में पड़ते पुरानी लकड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई। इससे 25 लाख कीमत की कई टन लकड़ी जलकर राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि पटियाला ही नहीं बल्कि बाहर से भी फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मंगानी पड़ी। बड़ी मशक्कत करने पर आग पर काबू पा जा सका।
गोदाम वार्ड नंबर छह के अकाली काउंसिलर परमजीत सिंह पम्मा का है। मामले के जांच अधिकारी थाना अर्बन अस्टेट के एएसआई श्मशेर सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हीरा बाग इलाके में गली नंबर दो और तीन के बीच पड़ते करीब 1500 गज एरिया में बने पुरानी लकड़ी के गोदाम में आग लग गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि यह लगातार फैलती जा रही है।
पटियाला के अलावा राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ समेत अंबाला से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगाई गईं। 35 गाड़ियां आग पर काबू पाने में इस्तेमाल की गई। लेकिन फिर भी 12 घंटों के बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद भी आग सुलग रही थी। हीरा बाग एरिया रिहायशी इलाका है, गनीमत इतनी रही कि कड़ी मशक्कत के कारण आग घरों तक नहीं पहुंची और गोदाम तक ही रही। गोदाम में आगजनी के समय करीब 250 टन पुरानी लकड़ी पड़ी थी।
विज्ञापन
गोदाम के मालिक अमरजीत ने बताया कि इसे नीलामी में रेलवे विभाग व अन्य जगहों से खरीदा था। इसमें रेलवे विभाग के लकड़ी के स्लीपर, इंजनों के पैकिंग वाले लकड़ी के डिब्बे थे। इस लकड़ी की कीमत करीब 25 लाख है।
प्लाट में आग लगने से फैली दहशत
नाभा (पटियाला)। सदर बाजार में सोमवार रात सहकारी बैंक के साथ लगते खाली प्लाट में अचानक आग लगने के कारण दहशत का माहौल बन गया। इलाका वासियों का कहना है कि गुरुपर्व के अवसर पर प्लाट में आतिशबाजी या पटाखा गिरने से वहां रखे सामान पर आग लग गई। लोगों ने दीवार फांद कर बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। घटना की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस तथा कौंसिल कर्मियों को दी परंतु मंगलवार सुबह फिर से आग भड़क उठी। जिस पर लोगों द्वारा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। क्षेत्र में कपड़ों के शोरूम व दुकानें हैं यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।