{"_id":"87324a896825ec9b683f06c07ec7eeb4","slug":"the-new-buses-flagged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढींढसा ने पीआरटीसी की नई बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढींढसा ने पीआरटीसी की नई बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने मंगलवार को बस स्टैंड में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की 25 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ढींढसा ने कहा कि पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट के मुलाजिमों और मैनेजमेंट की मेहनत की बदौलत पिछले समय से घाटे में चल आ रही ट्रांसपोर्ट बुलंदियों पर है।
उन्होंने कहा कि पेप्सू रोड को और मजबूत करने के लिए सरकार वनचबद्ध है। सूबे मेें मौजूदा समय 893 बसें हैं और आगामी अक्तूबर तक 250 नई साधारण बसें और किलोमीटर स्कीम अधीन अन्य 150 नई बसें जिसमें 38 एचवीएसी और 12 वोल्वो बसें भी शामिल की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन नई चलाई बसों में जीपीएस लगाया गया है, जिससे बसों की सही लोकेशन बारे ऑनलाइन जानकारी मिल सकती है। उन्होंने पीआरटीसी को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की तरफ से उनके बकाया का जल्द निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि जो रूट पुख्ता तौर पर बंद पड़े हैं उन्हें जल्द चालू किया जाए और महकमे की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए यत्न किए जाएं।
इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि संगरूर मेें बनने वाले आधुनिक सुविधाएं वाले बस स्टैंड का एमओयू साइन हो गया है और इसे तोड़ने का टेंडर भी काल कर लिया गया है। एक साल में बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।