{"_id":"774c47acf19e1e8f3933ba42455c9760","slug":"the-government-s-budget-for-the-games-was-one-billion-mittal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने खेलों का बजट सौ करोड़ किया: मित्तल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने खेलों का बजट सौ करोड़ किया: मित्तल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Mon, 15 Feb 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
श्री दशमेश मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी श्री आनंदपुर साहिब में रविवार को छह दिवसीय राज्य स्तरीय शहीद-ए-आजम भगत सिंह खेल मुकाबले शुरू हो गए। उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल उद्योग मंत्री ने किया।
इस मौके पर मित्तल ने कहा कि सरकार सूबे में खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत खेल का बजट छह करोड़ से बढ़ाकर सौ करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने खेल विभाग के आयोजकों से अपील की कि खिलाड़ियों को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान और विरासत ए खालसा के दर्शन कराएं।
डीसी करनेश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल 14 फरवरी से 19 फरवरी तक सूबे के जिलों में होंगे। बाक्सिंग, जूडो और कुश्ती के मुकाबले श्री आनंदपुर साहिब में कराए जाएंगे। विजेता खिलाड़ी को 25 हजार, उप विजेता को 17 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 12 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ी को स्पोर्ट्स किट और आने जाने का किराया भी सरकार की तरफ सेदिया जा रहा है। जिला खेल अफसर सुरजीत सिंह ने बताया कि इन खेलों में 800 पुरुष, 400 महिला खिलाड़ी और 300 अधिकारी यहां पहुंचे हैं।
इस मौके अलग-अलग स्कूलों के बच्चों संस्कृति प्रोग्राम पेश किया। इस मौके परमिंदर शर्मा चेयरमैन जिला प्लानिंग समिति और एसडीएम अमरजीत सिंह बैंस मौजूद थे।