फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The death of the injured young man, wounded in the assault, picket-performance, Patiala

घायल युवक की मौत, लाश सड़क पर रखकर दिया धरना

Wed, 23 Nov 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 23 Nov 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
 The death of the injured young man, wounded in the assault, picket-performance, Patiala
पटियाला में धरना-प्रदर्शन करते मृतक के परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
ताश खेलते समय हुए झगड़े में गंभीर घायल स्थानीय धानका मोहल्ला निवासी युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से भड़के परिवार के लोगों और मोहल्ले के निवासियों ने धर्मपुरा बाजार बंद करवा दिया और लाश सड़क पर रखकर धरना दिया।  पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ हत्या की धारा भी लगा दी पर किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। 
विज्ञापन


 कोतवाली थाना इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि धानका मोहल्ले के निवासी 30 वर्षीय बसंत राम का पांच नवंबर की रात तकिया रहीम मोहल्ले के रहने वाले जसविंदर सिंह, हरलीन सिंह, परमिंदर सिंह के साथ ताश खेलते समय झगड़ा हो गया था। जब बसंत अपने घर जा रहा था तो पुरानी कमेटी धर्मपुरा बाजार के पास उक्त आरोपियों ने उसके सिर में राड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उस दिन से अब तक बसंत राम अस्पताल में उपचाराधीन था। पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा भी लगा दी। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए परिवार के लोगों और मोहल्ला निवासियों ने धर्मपुरा बाजार बंद करवाकर लाश सड़क पर रखकर धरना दिया। धरनाकारी अडे़ रहे कि जब तक आरोपियों को काबू नहीं किया जाता तब तक बाजार खुलने न दिया जाए और न लाश सड़क से उठाई जाएगी। जब इनको आश्वासन दिया गया तो धरना समाप्त किया गया। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द आरोपी न पकड़े तो दोबारा धरना दिया जाएगा। गौरतलब है कि मरने वाला बसंत राम मजदूरी करता था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इसमें से एक लड़की मानसिक बीमार है। बसंत की मौत के बाद अब उसके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed