फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder singhs advisor house posted constable kills wife with girlfriend

खुलासा: कैप्टन के सलाहकार चाहल की कोठी पर तैनात कांस्टेबल ने प्रेमिका संग मिलकर किया था पत्नी का कत्ल, दोनों गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 01:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 28 Sep 2021 01:09 PM IST
सार

18 सितंबर 2021 को पटियाला कोर्ट में बतौर स्टेनो नौकरी करने वाली 30 साल की मनप्रीत कौर निवासी लोअर मॉल को आरोपियों ने कुचल दिया था। वह बस से समाना चुंगी पर उतरकर पोलो ग्राउंड की तरफ जा रही थी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Captain Amrinder singhs advisor house posted constable kills wife with girlfriend
मृतका मनप्रीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चाहल की कोठी पर सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल को पत्नी की हत्या के आरोप में काबू किया गया है। कांस्टेबल ने प्रेमिका संग मिलकर वारदात की थी, जिसे भी पुलिस ने दबोच लिया है। खास बात है कि दोनों आरोपियों ने वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में सच सामने आ गया।
विज्ञापन


आरोपी संगरूर के गांव खेड़ी गिलां का रहने वाला संदीप सिंह है, प्रेमिका रमनदीप कौर नाभा की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि आरोपी उससे शादी भी कर चुका है। दोनों ने पटियाला में बीते दिनों समाना चुंगी के नजदीक कार से पैदल जा रही महिला को कुचल दिया था। पहले पुलिस इसे एक सड़क हादसा मान रही थी। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि यह योजनाबद्ध तरीके से किया कत्ल था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पटियाला की कोर्ट में नौकरी करती थी मनप्रीत कौर
मॉडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज जयदीप शर्मा व जांच अधिकारी सतवंत सिंह रंधावा ने बताया कि 18 सितंबर 2021 को पटियाला कोर्ट में बतौर स्टेनो नौकरी करने वाली 30 साल की मनप्रीत कौर निवासी लोअर मॉल को आरोपियों ने कुचल दिया था। वह बस से समाना चुंगी पर उतरकर पोलो ग्राउंड की तरफ जा रही थी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।परिवार वालों के शक जताने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। करीब चार साल पहले संगरूर के गांव खेड़ी गिलां निवासी संदीप सिंह के साथ मृतका का विवाह हुआ था। संदीप पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही मनप्रीत ससुराल छोड़कर वापस आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पढ़ें: पंजाब: चन्नी सरकार में काम-काज का बंटवारा, सिद्धू के नजदीकी रंधावा को गृह मंत्रालय की कमान

पति के खिलाफ किया था दहेज प्रताड़ना का केस
मनप्रीत ने संदीप सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस अदालत में दायर कर दिया था। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि संदीप सिंह के नाभा की रहने वाली महिला रमनदीप कौर के साथ संबंध थे। पहली पत्नी मनप्रीत से तलाक लिए बगैर संदीप सिंह ने करीब छह महीने पहले रमनदीप कौर के साथ शादी भी रचा ली थी। अपने रास्ते से मनप्रीत कौर को हटाने के लिए संदीप व रमनदीप कौर ने साजिश रची और 18 सितंबर की देर शाम करीब सात बजे होंडा सिटी कार में सवार होकर पैदल जा रही मनप्रीत कौर को कुचल दिया था।

 
गुरुद्वारे से पति की दूसरी शादी के सबूत जुटाने गई थी मनप्रीत
पुलिस के मुताबिक दरअसल वारदात वाले दिन 18 सितंबर को मनप्रीत कौर अपने पति की दूसरी शादी के सबूत जुटाने गांव शेखूपुरा के नजदीक गुरुद्वारा साहिब गई थी। वहां से सारे सबूत जुटाने के बाद देर शाम वह बस में बैठी। उधर से साजिश के तहत पति ने होंडा सिटी कार में सवार होकर प्रेमिका मनप्रीत कौर के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। समाना चुंगी पर बस से उतरने के बाद पैदल जा रही मनप्रीत कौर को कार से कुचल दिया था।

यह भी पढ़ें: भगत सिंह : जिस गुप्त ठिकाने में काटे थे शहीद के केश और दाढ़ी, उसे यादगार बनाने का वादा भूले नवजोत सिद्धू
 
पटियाला से संगरूर तक खंगाले गए सीसीटीवी
चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पटियाला शहर से लेकर नाभा, भवानीगढ़ और संगरूर तक सीसीटीवी कैमरों की 100 से ज्यादा फुटेज खंगाली थी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपियों के खिलाफ धारा-302 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed