फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The car was robbed from the police officer in patiala

कनपटी पर पिस्तौल रख पुलिस मुलाजिम से लूटी गाड़ी

Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The car was robbed from the police officer in patiala
पटियाला। पिस्तौल तानकर एएसपी दफ्तर में तैनात कांस्टेबल से देर रात चार बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी लूटकर फरार हो गए। थाना पसियाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांस्टेबल बलजिंदर सिंह निवासी गांव डुडियां जिला संगरूर ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा है कि वह अपनी ड्यूटी के बाद देर रात करीब 11 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी में दो दोस्तों के साथ पटियाला-समाना रोड से बाईपास पटियाला तरफ जा रहा था। गांव शेरमाजरा पास वह लघुशंका के लिए रुका तो इसी बीच वरना कार में सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इनमें से तीन व्यक्ति बाहर निकले और एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। डरा-धमका कर उससे स्कार्पियो की चाबी ले ली। कांस्टेबल ने चाबी छीनने की कोशिश की तो आरोपी ने जमीन पर फायर कर दिया। बाकी आरोपियों ने कांस्टेबल पर बेसबाल मारे व गाड़ी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed