फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperatures drop in Punjab due to rain, reach 37.5 degrees

Patiala News: पंजाब में बारिश से गिरा पारा, 37.5 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 16 Jun 2025 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Temperatures drop in Punjab due to rain, reach 37.5 degrees
-अगले छह दिन तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
विज्ञापन

-दो दिन तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई। यह गिर कर 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को लुधियाना, अमृतसर व होशियारपुर में हल्की बारिश से तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस तक की की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हया चलने और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री पारा बढ़ेगा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24.7 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

पंजाब में सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम पारा अमृतसर व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। लुधियाना का 37.0 डिग्री, पटियाला का 35.6 डिग्री, पठानकोट का 37.1 डिग्री, फाजिल्का का 35.4 डिग्री, फिरोजपुर का 34.5 डिग्री, जालंधर का 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री, पटियाला का 27.0 डिग्री, फरीदकोट का 30.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 26.0 डिग्री और गुरदासपुर का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed