फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperature Risen in Punjab Weather Update

पंजाब में गर्मी दिखाने लगी तेवर: 30 डिग्री हुआ पारा, बरसात के आसार नहीं, अधिकतम तापमान बढ़ेगा

Wed, 12 Feb 2025 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 08:53 AM IST
सार

माैसम विभाग की मानें तो आने वाले छह तक बारिश होने के आसार नहीं है। इससे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है। पंजाब में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Temperature Risen in Punjab Weather Update
पंजाब का माैसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में दिन का तापमान तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृदि्ध दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक हो गया है। 
विज्ञापन


माैसम विभाग की मानें तो आने वाले छह तक बारिश होने के आसार नहीं है। इससे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है। पंजाब में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि रही, जिससे अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 30 डिग्री का तापमान अबोहर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन भी पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के पास बना है।
विज्ञापन

अबोहर में न्यूनतम तापमान रहा कम

सूबे में अबोहर 30 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, लुधियाना का 25.4 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 25.5 डिग्री, बठिंडा का 24.2 डिग्री, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 27.5 डिग्री, फिरोजपुर का 23.5 डिग्री, जालंधर का 26.3 डिग्री का दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 7.5 डिग्री का पारा अबोहर, होशियारपुर व रोपड़ का रहा। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 8.4 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, जालंधर का 8.4 डिग्री, मोगा का 7.6 डिग्री, फरीदकोट का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन के तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे। हालांकि रात के तापमान सामान्य के पास बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed