{"_id":"66b3a224f113edf22d073826","slug":"temperature-drops-by-25-degrees-due-to-rain-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5233-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: बारिश से तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट, 10 को फिर बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: बारिश से तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट, 10 को फिर बरसेंगे बदरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने पंजाब में पांच जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
अमृतसर व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे गिरा, उमस भरी गर्मी से परेशानी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश के कारण बुधवार को तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे अधिक 35.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। बुधवार को अमृतसर व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे गिर गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अब 10 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर व रूपनगर में भारी बारिश पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि वीरवार व शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। प्रमुख तौर से गुरदासपुर में 34.6 एमएम , जालंधर में 2.9, मोगा में 43.5, मोहाली में 22.3, अमृतसर में 3.4, पटियाला में 1.3, एसबीएस नगर में 4.4 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 33.2 डिग्री, पटियाला का 32.0 (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 31.7, बरनाला का 32.5, एसबीएस नगर का 31.4, फिरोजपुर का 33.8 और जालंधर का 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.6, लुधियाना का 27.0, पटियाला का 26.0, पठानकोट का 27.1, बठिंडा का 28.7, गुरदासपुर का सबसे कम 25.0, बरनाला का 27.6, फरीदकोट का 29.7, फाजिल्का का 27.8, जालंधर का 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।