फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab State MTB Cycling Championship to be held in Patiala tomorrow

Patiala News: पंजाब स्टेट एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन कल पटियाला में

Fri, 04 Sep 2026 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab State MTB Cycling Championship to be held in Patiala tomorrow
नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा पंजाब टीम का चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब (सीएपी) पंजाब स्टेट एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन करेगा। यह चैंपियनशिप पटियाला के गांव रीठ खेड़ी में रविवार सुबह 6 बजे से होगी।

इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों के साइकिलिस्ट अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर पंजाब की एमटीबी टीम का चयन होगा, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी। सीएपी अध्यक्ष चरणजीत सिंह धालीवाल और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों को उच्च स्तरीय मंच देना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। एसोसिएशन प्रदेश में साइकिलिंग के ढांचे को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न हिस्सों में जिला स्तरीय एमटीबी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इनसे उभरते खिलाड़ियों को अनुभव और राज्य स्तर पर मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed