{"_id":"57939edd4f1c1b711bc4b9b4","slug":"teachers-protest-ramsa-teacher-demands-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ अध्यापकों की रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ अध्यापकों की रोष रैली
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते अध्यापक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये से गुस्साए एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) के दफ्तर के आगे रैली की और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर मांगों संबंधी जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। सरकार से अध्यापकों के रुके कांट्रैक्ट रिन्यू करने, सर्विस बुक पूरी करने समेत और कई मांगें उठाई गईं। साथ ही इस मौके पर अध्यापकों की ओर से सोमवार को शिक्षा मंत्री के साथ होने वाली बैठक और 31 जुलाई को रोपड़ में होने वाली जत्थेबंदी की प्रदेशस्तरीय रैली की तैयारियों संबंधी विचार चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला प्रधान अतिंदरपाल घग्गा ने कहा कि अध्यापकों के रुके कांट्रैक्ट जल्द रिन्यू किए जाएं। साथ ही अध्यापकों की सर्विस बुक पूरी की जाए और रमसा अध्यापकों की तनख्वाह संबंधी जो दिक्कत आ रही है, उसे भी दूर किया जाए। अगर सरकार ने जल्द अध्यापकों के मसले हल नहीं किए तो 31 जुलाई को रोपड़ में सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर भुपिंदर सिंह, मनोज कुमार, हरमिंदर सिंह, गगन राणू, सतपाल, रजिंदर कमल, जै सिंह और अन्य अध्यापक नेता मौजूद रहे।