{"_id":"582ad2b94f1c1be0438fea82","slug":"syl-mudda-para-military-force-a-flag-march-security-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल मुद्दाः पटियाला में पैरा मिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल मुद्दाः पटियाला में पैरा मिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 15 Nov 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में फ्लैगमार्च करते अर्धसैनिक बल के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसवाईएल के मुद्दे पर दिए फैसले के बाद बने हालात के मद्देनजर मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और नजदीकी क्षेत्रों में अमन कानून की स्थिति कायम रखने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स ने पटियाला में फ्लैग मार्च किया।
आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्स की चार कंपनियों में से एक कंपनी मोहाली जिले में, एक फतेहगढ़ साहिब में और दो कंपनियां पटियाला तैनात की गई हैं। जिनमें से एक कंपनी राजपुरा में एसवाईएल नहर पर अमन कानून की स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात की गई है जबकि एक कंपनी पटियाला रहेगी और इसके जवानों की ओर से पटियाला के नजदीकी क्षेत्रों में गश्त की गई।