{"_id":"fb9e3c2ccb31ed9b655dc50555c8e5a4","slug":"sukhbir-s-statement-are-rubbing-salt-on-the-wounds-of-sikhs-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर के बयान सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर के बयान सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे: कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के हलका प्रभारी व एआईसीसी सदस्य अमन अरोड़ा ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने किसे नूं खंगण नहीं देवांगे कहा है।
अरोड़ा ने कहा कि ऐसा बयान देकर सुखबीर ने सिख संगतों के जख्मों पर नमक छिड़का है और इसके लिए पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री बादल माफी मांग रहे हैं और दूसरी तरफ सुखबीर सिंह बादल पंजाब के लोगों को धमकियां दे रहे हैं।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को किसी भी कीमत पक सहन नहीं किया जा सकता है। इसका विरोध कर रहे सिख संगतों पर फायरिंग करवाई गई। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब सुखबीर बादल को पत्रकारों की जुराबों से भी डर लगने लगा है। अरोड़ा ने कहा कि अकाली दल की सद्भावना रैलियां तो महज ड्रामा हैं, लोग इन्हें कभी मुंह नहीं लगाएंगे।