फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Studies as well as key in the habit of playing youth: VC

पढ़ाई के साथ-साथ खेलने की आदत भी डालें युवा : वीसी

Wed, 28 Oct 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 28 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की भी आदत डालनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी सारा कुछ ही अब कंप्यूटर, मोबाइल पर कर रही है।
विज्ञापन


उनका रोजाना का रहन-सहन बिल्कुल खराब होता जा रहा है। वे बुधवार को यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स साइंस विभाग की ओर से स्पोर्ट्स साइंस-फिटनेस मैनेजमेंट के लिए चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।  इसमें विभिन्न विभागों से आए 200 स्टूडेंट्स और डेलीगेटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वीसी ने स्टूडेंट्स को समझाया कि कम खाना, कम सोना और मेहनत करना हमेशा अच्छा होता है। कान्फ्रेंस की मुख्य वक्ता डा. गुरदीप कौर डाइटीशियन एम्स नई दिल्ली ने खिलाड़ियों को अपने कद और भार के हिसाब से किस तरह खुराक लेनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार के साथ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबराय ने स्पोर्ट्स साइंस विभाग में डिप्लोमा कोर्स इन गतका के स्टूडेंट्स के लिए 75 प्रतिशत फीस के चेक वीसी के जरिये स्टूडेंट्स को दिए और फीस का 25 प्रतिशत स्टूडेंट्स खुद भरेंगे। ताकि फीस की कमी के कारण इच्छुक विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित न रह सकें।

पंजाब इंस्टीट्यूट एंड स्पोर्ट्स मोहाली के डायरेक्टर सुखबीर सिंह ने कहा कि अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में प्रैक्टिकल करना भी बेहद जरूरी है और यह काम छोटी उम्र से शुरू हो जाना चाहिए।


स्पोर्ट्स साइंस विभाग के प्रमुख डा. परमवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य है एक बहुपक्षीय शख्सियत का निर्माण करना, समय-समय पर आ रही चुनौतियों का सामना करना और नई दिशाओं पर काम करने के लिए अथक मेहनत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed