{"_id":"68ef3558188e521af80bec89","slug":"stubble-burning-134-cases-in-punjab-aqi-rises-in-four-cities-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stubble Burning: पंजाब में 134 हुए पराली जलाने के मामले, चार शहरों का बढ़ा एक्यूआई; एक्शन के बावजूद सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stubble Burning: पंजाब में 134 हुए पराली जलाने के मामले, चार शहरों का बढ़ा एक्यूआई; एक्शन के बावजूद सुधार नहीं
Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
सार
पंजाब में 30 सितंबर से लेकर 10 दिनों तक पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस दौरान कुछ दिन बारिश का मौसम भी रहा। इससे सरकार व पीपीसीबी ने राहत की सांस ली थी। लेकिन 9 अक्तूबर से पंजाब में लगातार पराली जल रही है।
विज्ञापन
Stubble Burning
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पराली जल रही है। पराली जलाने के कुल मामलों की गिनती बढ़कर अब 134 पहुंच गई है। इससे शहरों का एक्यूआई भी बढ़ने लगा है।
मंगलवार को पंजाब के चार शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें जालंधर का एक्यूआई 113, खन्ना का 108, पटियाला का 107 और लुधियाना का 104 दर्ज किया गया।
डाक्टरों के मुताबिक इस एक्यूआई में खास तौर से लंग, अस्थमा और दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है। वहीं पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इस सीजन में अब तक 70 मामलों में 3.45 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इसमें से 2.55 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है। जबकि 78 मामलों में सैक्शन 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और 43 रेड एंट्रियां की गई हैं। पंजाब में पराली जलाने में अमृतसर जिला 65 मामलों के साथ सबसे आगे है।
विज्ञापन
पंजाब में 30 सितंबर से लेकर 10 दिनों तक पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस दौरान कुछ दिन बारिश का मौसम भी रहा। इससे सरकार व पीपीसीबी ने राहत की सांस ली थी। लेकिन 9 अक्तूबर से पंजाब में लगातार पराली जल रही है। जहां 9 अक्तूबर को पराली जलाने के पांच नए मामलों के साथ कुल संख्या 95 पहुंच गई थी। वहीं 10 अक्तूबर को कुल मामलों की गिनती बढ़कर 102, 11 अक्तूबर को 116, 12 अक्तूबर को 126 और 13 अक्तूबर को 134 पहुंच गई।
पराली जलाने में 65 मामलों के साथ अमृतसर जिला टाॅप पर बना है। इसके बाद तरनतारन में 27 मामले, पटियाला में 10, बरनाला में तीन, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का व जालंधर में एक-एक, फिरोजपुर में तीन मामले, गुरदासपुर में भी तीन, होशियारपुर में दो, कपूरथला में पांच, लुधियाना में दो, मानसा व एसएएस नगर में भी एक-एक मामला, मालेरकोटला व संगरूर में चार-चार मामले हुए हैं। पीपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक किसानों को लगातार पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके जो पराली जला रहे हैं., उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।