{"_id":"57a75bb94f1c1bc3762bc3f9","slug":"struggle-front-contract-employee-13-state-level-mega-rally-in-ludhiana-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा लुधियाना में 13 को सरकार पर बरसेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा लुधियाना में 13 को सरकार पर बरसेगा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 07 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
संगरुर में बैठक करते ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे 5178 मास्टर काडर यूनियन ने ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा की 13 अगस्त को लुधियाना में होने वाली प्रदेश स्तरीय महारैली में परिवारों सहित शिरकत करने का एलान किया है।
रविवार को बनासर बाग में मास्टर काडर यूनियन की आयोजित जिला स्तरीय बैठक के दौरान जत्थेबंदी के प्रदेश नेता गुरजंट सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ठेके पर रखे मुलाजिमों को उनके विभागों में रेगुलर करने पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार की ओर से ठेके पर रखे मुलाजिमों को मामूली वेतन देकर इनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को लुधियाना में सभी ठेका मुलाजिम जत्थेबंदियां ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगी।
जिलाध्यक्ष कुलवंत कुठाला ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च योग्यता प्राप्त 5178 अध्यापकों को मजदूरों से भी कम मेहनताना दे रही हैं। महज छह हजार रुपये प्रति महीना दिया जा रहा है और इसमें पांच सौ रुपये प्रति सालाना मामूली बढ़ोतरी देकर बुद्धिजीवी वर्ग को परेशान कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव कर्मजीत नदामपुर, इंदरजीत मालेरकोटला, कंवर भवानीगढ़, मनदीप लहरा, कमलजीत हिमताना, राजा, बलजीत कौर, मनजोत कौर मौजूद थे।