फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Struggle Front contract employee, 13 state-level mega rally in Ludhiana, Sangrur

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा लुधियाना में 13 को सरकार पर बरसेगा

Sun, 07 Aug 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 07 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Struggle Front contract employee, 13 state-level mega rally in Ludhiana, Sangrur
संगरुर में बैठक करते ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे 5178 मास्टर काडर यूनियन ने ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा की 13 अगस्त को लुधियाना में होने वाली प्रदेश स्तरीय महारैली में परिवारों सहित शिरकत करने का एलान किया है।
विज्ञापन


रविवार को बनासर बाग में मास्टर काडर यूनियन की आयोजित जिला स्तरीय बैठक के दौरान जत्थेबंदी के प्रदेश नेता गुरजंट सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ठेके पर रखे मुलाजिमों को उनके विभागों में रेगुलर करने पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार की ओर से ठेके पर रखे मुलाजिमों को मामूली वेतन देकर इनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को लुधियाना में सभी ठेका मुलाजिम जत्थेबंदियां ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुलवंत कुठाला ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च योग्यता प्राप्त 5178 अध्यापकों को मजदूरों से भी कम मेहनताना दे रही हैं। महज छह हजार रुपये प्रति महीना दिया जा रहा है और इसमें पांच सौ रुपये प्रति सालाना मामूली बढ़ोतरी देकर बुद्धिजीवी वर्ग को परेशान कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव कर्मजीत नदामपुर, इंदरजीत मालेरकोटला, कंवर भवानीगढ़, मनदीप लहरा, कमलजीत हिमताना, राजा, बलजीत कौर, मनजोत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed