{"_id":"58301ed24f1c1b5536901c55","slug":"sri-guru-granth-sahib-world-university-women-s-hockey-tournament-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व यूनिवर्सिटी ने सेमीफाइनल में कोलकाता को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व यूनिवर्सिटी ने सेमीफाइनल में कोलकाता को हराया
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sat, 19 Nov 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में सेमीफाइनल से पहले खिलाडिय़ों से जान पहचान करते अमरइंद्र सिंह लिबड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री गुरू ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में आल इंडिया गुरु नानक देव गोल्ड कप वुमन हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की हॉकी अकैडमी की टीम ने साउथ इस्टर्न रेलवे कलकत्ता की टीम को पेनाल्टी शूट आउट में 2-0 से जीत प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल में इंडियन रेलवे नई दिल्ली की टीम ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम को 4-1 के साथ हराकर फाइनल में जगह बनाई।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. गुरमोहन सिंह ने विजेता टीमें को मुबारकबाद दी और खुशी जाहिर की कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की हाकी अकेडमी की टीम शानदार जीत प्राप्त करके फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने दोनों टीमें को फाइनल मुकाबले में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बताया 19 नवंबर को इनाम वितरण समारोह मेंपंजाब के वित्त मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होंगे और एसजीपीसी मुख्य सचिव हरचरन सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह शिक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष अमइंदर सिंह लिबड़ा ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की और सपूरी लगन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के डीन रिर्सच डा. बलबीर सिंह भाटिया, रजिस्ट्रार डा. प्रितपाल सिंह और डीन विद्यार्थी भलाई डा. बीरबिकरम सिंह, समूह स्टाफ और विद्यार्थी भी मौजूद थे।