फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sri Guru Granth Sahib building, ultra-modern building, smart classrooms, library, Patiala

श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन बनेगा माडर्न

Sun, 06 Nov 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 06 Nov 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Sri Guru Granth Sahib building, ultra-modern building, smart classrooms, library, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में एक बैठक के दौरान ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के सचिव डा. सुखबीर सिंह संधू के साथ वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन को अल्ट्रा माडर्न बिल्डिंग का रूप देने के लिए इसमें अति आधुनिक तकनीक स्थापित की जाएगी और इसका स्वरूप ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल आफ डिवनिटी जैसा किया जाएगा। यह विचार पंजाबी यूनिवर्सिटी में विशेष तौर से पहुंचे ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के सचिव डा. सुखबीर सिंह संधू ने वीसी डा. जसपाल सिंह और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों साथ बैठक में व्यक्त किए।
विज्ञापन


संधू ने कहा कि भवन में संपन्न लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इस काम के लिए वित्तीय बोझ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट उठाएगा। यह सारा काम वीसी की देखरेख में डा. सरबजिंदर सिंह करेंगे। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के पिछले गेट को आधुनिक विरासती लुक देने और एनआरएलसी में यूनिवर्सिटी शोधकर्ताओं को फैलोशिप देकर हिंदुस्तान की विभिन्न भाषाओं के ज्ञान की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ यूनिवर्सिटी में हास्टल की समस्या भी हल होने की संभावनाएं पैदा हो गई हैं। गौरतलब है कि करीब 100 कमरों का हास्टल इस केंद्रीय विभाग के पास है। 
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि इस काम से यूनिवर्सिटी की कई समस्याओं का हल हो जाएगा। डा. सरबजिंदर सिंह ने कहा कि एचआरडी के साथ यूनिवर्सिटी की यह पहली अहम मीटिंग के नतीजे आने वाले कुछ दिनों में ही सामने आएंगे। इस संबंधी एक मीटिंग दिल्ली में जल्द ही होने की संभावना है। बैठक में डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह, डीन शोध डा. अरविंदर सिंह चावला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed