फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Srbt Khalsa, Panthic leader, arrests began, Punjab, Delhi airport arrest, Patiala

सरबत खालसा के हिमायती पंथक नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू

Mon, 07 Nov 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 07 Nov 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
Srbt Khalsa, Panthic leader, arrests began, Punjab, Delhi airport arrest, Patiala
गिरफ्तार - फोटो : डेमो फोटो
10 नवंबर को प्रस्तावित सरबत खालसा से पहले ही पंजाब पुलिस ने इसकी हिमायत करने वाले पंथक नेताओं की धर-पकड़ शुरू कर दी है। पटियाला समेत पंजाब भर में सिख नेताओं और पंथक पार्टियों के साथ जुड़े आम सिखों की धरपकड़ हो रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पटियाला से अकाली दल मान ग्रुप के नेता हरभजन सिंह कश्मीरी, प्रोफेसर महिंदरपाल सिंह, जत्थेदार मोहन सिंह करतारपुर, बठिंडा से गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के मुख्य सेवादार भाई सुखजीत सिंह खोसा, भाई ध्यान सिंह मंड के भाई ज्ञान सिंह मंड, बगीचा सिंह रत्ताखेड़ा, दल खालसा नेता भाई सुखचैन सिंह अतला समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सिमरनजीत सिंह मान, गुरदीप सिंह बठिंडा, भाई ध्यान सिंह मंड, भाई बलजीत सिंह दादूवाल और भाई अमरीक सिंह अजनाला को पकड़ने के लिए भी पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है, लेकिन वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अमेरिका से सदस्य भाई रेशम सिंह को  देशद्रोह के आरोप में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह तलवंडी साबो में 10 नवंबर को होने वाले सरबत खालसा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 

पार्टी के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान और अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न अदालतों में अग्रिम जमानतों की अर्जियां दाखिल की हैं। अपनी पिटीशन में सिमरनजीत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि सरकार सरबत खालसा में बाधा डाल रही है।


वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेशम सिंह की गिरफ्तारी को मौजूदा सरबत खालसा के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। क्योंकि पिछले साल अमृतसर में हुए सरबत खालसा के दौरान उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था और वह गिरफ्तारी से पहले ही देश छोड़ गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेशम सिंह और अन्य के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किए गए थे और अब कानूनी प्रक्रिया तहत यह गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed