फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Solar lights, 18 village Jagmgaange, GPs subsidies, Fatehgarh Sahib

सोलर लाइट से18 गांव जगमगाएंगे

Wed, 19 Oct 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 19 Oct 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Solar lights, 18 village Jagmgaange, GPs subsidies, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव हंसाली में लगाई गई सोलर लाइट को देखते गांववासी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार गैर रिवायती ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए जिले के 18 गांवों में 559 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रही है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा ने दी। 
विज्ञापन


उन्होने बताया कि 14,900 रुपये की एक स्ट्रीट लाइट पंचायतों को सिर्फ 3000 रुपये में दी जा रही है और बाकी रकम सरकार अदा करेगी। 559 सोलर लाइटों पर 66 लाख 52 हजार 100 रुपए की सब्सिडी भी दी जाएगी। पहले पड़ाव अधीन कुछ गांवों में यह लाइटें लगाईं जा चुकीं हैं और बाकी रहते गांवों में यलगाने का काम जल्दी ही शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


संघा ने बताया कि पंजाब एनर्जी डेवलपमेंड एजेंसी (पेडा) पहले भी एमपी लैंड फंड से 13 गांवों में 18 लाख 70 हजार से 187 लाइट लगा चुकी हैं। गांवों की बिजली चले जाने पर भी यह लाइट जलती रहेंगी और मौसम खराब होने की सूरत में भी तीन दिन तक यह लाइट बिना चार्जिंग से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेडा के सीनियर जिला मैनेजर सुखविन्दर सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से पहले पांच साल के लिए वारंटी दी जाएगी। लाइटों की संभाल गांव की पंचायतें करेंगी।  उन्होंने बताया कि एक लाइट में 9 वाट एलईडी, 40 वाट का सोलर पैनल, 40 एमएएच की बैटरी होगी। पहले दौर में यह लाइटें गांव शमशपुर, टिब्बी, नरायणगढ़, बडाली, कलौंदी, डेरा मीरा मीर, नंगला, चुन्नी कलां, चुन्नी खुर्द, रामगढ़ सैणियां, मकारोंपुर, मानूपुर, बहलां-खानपुर, हंसाली, दोफेड़ा, रजिन्दर नगर, सिद्धूवाल और बसंतपुरा में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed