फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Snnaur, rustic, turn-charge, anti-Akali worker, Patiala

हलका सन्नौर और देहाती के इंचार्ज बदलने के विरोध में अकाली लामबंद

Tue, 28 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 28 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
Snnaur, rustic, turn-charge, anti-Akali worker, Patiala
पटियाला में पार्टी हाईकमांड के फैसले खिलाफ रोष जताते हलका सन्नौर के पूर्व इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह संधू व साथ में उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से सन्नौर और पटियाला (देहाती) हलकों के इंचार्ज बदलने के विरोध में अकाली वर्कर लामबंद होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सन्नौर के अकाली वर्करों के साथ वहां के पूर्व हलका इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह संधू ने हाईकमांड के फैसले का सख्त शब्दों में विरोध किया। वहीं गांव टोहड़ा में पटियाला देहाती के वर्करों की ओर से भी रोष जताया गया। अकाली वर्करों ने पार्टी को चेतावनी दी है कि यह फैसला वापस लिया जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंथ रतन जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर टोहड़ा से सुखबीर बादल ने पटियाला (देहाती) के हलका इंचार्ज का ओहदा छीना है। 
विज्ञापन


मंगलवार को गांव टोहड़ा में हुई देहाती के वर्करों की बैठक में अकाली वर्करों ने एलान किया कि अगर अकाली दल ने टोहड़ा परिवार को देहाती या सन्नौर से टिकट न दी तो सारे पंजाब में अकाली दल का बायकॉट किया जाएगा। इस दौरान गांव टोहड़ा, डकौंदा, तरखेड़ी, जिंदलपुर, साहपुर, जाबरपुर समेत बड़ी संख्या में पंचायतों और लीडरों ने शिरकत की। वहीं सन्नौर हलके के पूर्व इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह संधू ने भी खुलकर पार्टी के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। संधू ने आरोप लगाया कि नए हलका इंचार्ज की ओर से उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन्नौर हलके के वर्कर लगातार उनके संपर्क में हैं। हलके में बाहर से लगाए इंचार्ज के प्रति लोगों में निराशा है। जल्द ही हलके के गांवों में जाकर जन संपर्क मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed