{"_id":"654f71ac84ee1ac1da0ea47f","slug":"six-mobiles-and-drugs-recovered-from-patiala-jail-patiala-news-c-284-1-ptl1001-2484-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला जेल से छह मोबाइल, सिम, बैटरियां और काफी मात्रा में नशा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला जेल से छह मोबाइल, सिम, बैटरियां और काफी मात्रा में नशा बरामद
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर चला तलाशी अभियान, तीन हवालातियों व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सुरक्षा के मद्देनजर पटियाला की सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छह मोबाइल फोन समेत सिम कार्ड व बैटरियां, तीन डाटा केबल और काफी मात्रा में नशा बरामद किया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में तीन हवालातियों व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पटियाला की सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरबीर सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हवालाती अर्जुन ठाकुर निवासी मोहाली की जिस्मानी तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल समेत सिम कार्ड व बैटरी बरामद की गई। इसी तरह तलाशी के दौरान हवालाती मोहित कंबोज निवासी जलालाबाद को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया। वहीं टावर नंबर चार व पांच के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से पैकेट फेंका गया था। जिसे खोलकर तलाशी लेने पर इसमें से तीन मोबाइल फोन समेत बैटरियां व सिम का़र्ड, तीन डाटा केबल और आठ जर्दे की पुड़ियां बरामद की गईं। इसके बाद हवालाती रजिंदर पाल निवासी मोगा की तलाशी लेने पर एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।