{"_id":"61eed4c201281830a35bb71a","slug":"six-died-due-to-kovid-in-patiala-163-positive-cases-did-not-stop-the-department-appealed-to-be-careful-patiala-news-pkl440172613","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में कोविड से छह की मौत, 163 पाजिटिव केस आए नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में कोविड से छह की मौत, 163 पाजिटिव केस आए नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की
विज्ञापन
पटियाला। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना से छह कोविड मरीजों की मौत हो गई, जबकि 163 पाजिटिव केस सामने आए। सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने एक बार फिर से लोगों को कोरोना को लेकर सावधान रहते हुए लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराने व जरूरी होने पर अस्पताल में दाखिल होने की अपील की है।
सोमवार को जिले में प्राप्त 1798 कोविड रिपोर्टों में से 163 केस कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पटियाला शहर से 43, नाभा से 44, समाना से 10, राजपुरा से 19, ब्लाक भादसों से 18, ब्लाक कौली से छह, ब्लाक हरपालपुर से 21, ब्लाक कालोमाजरा से चार, दूधनसाधां से तीन और शुतराणा से चार केस सामने आए हैं।
जिसके बाद जिले में कोविड केसों की गिनती 60967 हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की गिनती 2076 हो गई है। सोमवार को जिले में छह कोविड मरीजों की मौत के साथ मौतों की कुल गिनती 1423 हो गई है। ज्यादा केस आने के कारण राजपुरा के गांव बठौनियां कलां के प्रभावित इलाके को सील किया गया है।