{"_id":"58d24c8f4f1c1b8a591a1a18","slug":"siege-of-sdm-office-guardians-encirclement-protest-against-private-schools-slogans-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने एसडीएम दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने एसडीएम दफ्तर घेरा
संगरूर
Updated Wed, 22 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में एसडीएम दफ्तर का घेराव करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के निजी स्कूलों में फीसों में बढ़ोत्तरी, बार-बार दाखिला फीस लेने सहित अन्य नाजायज खर्चों के खिलाफ क्षेत्र के अभिभावकों ने एसडीएम दफ्तर भवानीगढ़ का घेराव किया। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
सुबह पहले रामपुरा रोड पर एकत्रित हुए लोगों ने काले झंडे लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद एसडीएम दफ्तर पहुंचकर धरना लगाया। इस मौके पर युनाइटेड अकाली दल के महासचिव पुरुषोत्तम सिंह फग्गूवाला, अवतार सिंह पार्षद, हरप्रीत सिंह बाजवा और गुरविंदर सिंह सग्गू ने आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्कूल नियमों को ताक पर रखकर हर साल दाखिला फीसों के नाम पर मोटी कमाई करके अभिभावकों को लूट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर साल सिलेबस बदल दिया जाता है, ताकि कोई छात्र पुरानी पुस्तकें न खरीद सके। इसी तरह स्कूलों मुताबिक ही वर्दियां भी एक जगह मिलती हैं। अभिभावकों ने एलान किया जब तक स्कूल प्रबंधकों की मनमानियां नहीं रोकी जाएंगी वह रामपुरा रोड पर टेंट लगाकर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार दलवीर भारद्वाज ने लोगों की मुश्किलों के समाधान के लिए स्कूल मैनेजमेंट से बैठक कराने का भरोसा दिया। एसडीएम दीपजोत कौर ने कहा कि लोगों की मांगें सरकार तक पहुंचा दी जाएंगी।
सरकार के दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। इस मौके पर सुदर्शन सलदी, संजीव लालका, मनीष मोदगिल, गुरतेज तेजी, कर्मजीत कपियाल, कृष्ण सिंह बालद, पिरथी सिंह, गुरदीप सिंह भट्टीवाल, कुलवंत सिंह बखोपीर, मंगल ढिल्लों मौजूद थे।