{"_id":"66b798f8c0ebe1a11002c6e3","slug":"sent-to-dubai-instead-of-australia-case-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5263-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: आस्ट्रेलिया की जगह भेज दिया दुबई, विरोध करने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: आस्ट्रेलिया की जगह भेज दिया दुबई, विरोध करने पर दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित युवक से पासपोर्ट भी छीना, बड़ी मुश्किल से वापस भारत लौटा
पुलिस ने बाप-बेटी समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। लाखों रुपये लेकर भी युवक को आस्ट्रेलिया की जगह दुबई भेजने और फिर पासपोर्ट वापस मांगने पर उसे धमकियां देकर परेशान करने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर जांच के बाद बाप-बेटी समेत सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों में रणजीत सिंह व उसकी बेटी प्रभलीन कौर निवासी रणजीत नगर सिउना रोड पटियाला, नुजहत परवीन निवासी बैंग्लुरू (कर्नाटक), सुमी सुलेमान, सुजा सुलेमान, संदीप कुमार सिंह, शमीम हैदर बीके, पूनम सहगल निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के तौर पर हुई है।
मनजीत कौर निवासी गोबिंद भवन हीरा बाग पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसका लड़का नवजोत सिंह आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी दौरान वह आरोपियों के संपर्क में आई, जिन्होंने उसे 21 लाख रुपये देने पर नवजोत सिंह को वाया दुबई होते हुए आस्ट्रेलिया भिजवाने का वादा किया। तय सौदे के मुताबिक उसने 21 लाख रुपये की रकम आरोपियों को दे दी। इसके बाद आरोपियों ने नवजोत सिंह को दुबई भेज दिया, लेकिन आगे आस्ट्रेलिया भेजने के बारे में कहा, तो आरोपी धमकियां देने लगे। ऊपर से नवजोत सिंह का पासपोर्ट भी आरोपियों ने अपने कब्जे में कर लिया। मशक्कत के बाद आरोपियों ने पासपोर्ट वापस किया, जिसके बाद युवक वापस अपने घर लौट पाया, लेकिन 21 लाख रुपये की रकम वापस नहीं की।