फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Second round of admissions for 15 courses begins in PU

Patiala News: पीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन में 15 कोर्सों के लिए दाखिलों का दूसरा दौर शुरू

Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Second round of admissions for 15 courses begins in PU
यूजीसी, डीईबी से मिली मंजूरी, बड़ी गिनती में स्टूडेंट्स कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन

करीब 5500 विद्यार्थी पहले ही ले चुके हैं दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन में अक्तूबर 2024-25 सैशन के लिए 15 पोस्ट ग्रेजुएट व अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के लिए दाखिलों का दूसरा दौर शुरू हो गया है। इन कोर्सों के संबंधी यूजीसी-डीईबी से जरूरी मंजूरी मिल गई है। इन कोर्सों में एमए (पंजाबी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, धर्म अध्यनन, सिख अध्यनन, समाज शास्त्र और लोक प्रशासन), एमकाम, एमएससी (आईटी), बीएड, बीसीए, बीबीए व बीए (अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशनों समेत अन्य विषय) शामिल हैं। जो विद्यार्थी ओपन व डिस्टेंस लर्निंग मोड के जरिए इन कोर्सों को लेना चाहते हैं, वह केंद्र की वेबसाइट पर इस संबंधी आनलाइन फार्म भर सकते हैं। सेंटर के डायरेक्टर प्रोफेसर सत्याबीर सिंह ने कहा कि बड़ी गिनती में विद्यार्थी इन कोर्सों में दाखिले की प्रतीक्षा कर रहे थे। इन सभी कोर्सों की बहुत मांग है और पूरे क्षेत्र के विद्यार्थी अब ओपन व डिस्टेंस लर्निंग मोड के जरिये यह कोर्स कर सकने के योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के विभिन्न कोर्सों जिनके लिए जनवरी 2024 में मंजूरी मिल गई थी, उनमें लगभग 5500 विद्यार्थी पहले ही दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed