फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   School Time, private coaching, restrictions, students, DC, Patiala

स्कूल टाइम में प्राइवेट कोचिंग नहीं ले सकेंगे स्टूडेंट्स

Tue, 10 May 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 10 May 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
School Time, private coaching, restrictions, students, DC, Patiala
स्टूडेंट्स - फोटो : डेमो फोटो
डीसी रामवीर सिंह ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक स्कूल समय के दौरान प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट को स्कूली स्टूडेंट्स को कोचिंग देने पर रोक लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए गए यह आदेश सोमवार यानी 16 मई से लागू हो जाएंगे। हालांकि शहर में चल रहे विभिन्न कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों की ओर से मंगलवार को मिनी सचिवालय में रामवीर सिंह से मुलाकात के बाद इतनी छूट अवश्य दी गई है कि 11वीं व 12वीं कक्षाओं के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को इस अवधि में कोचिंग दी जा सकती है। इसके लिए संबंधित कोचिंग संस्थानों को डीसी कार्यालय में 11 मई तक शपथ पत्र जमा करवाने होंगे कि उनके यहां सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच कोचिंग लेने वाले छात्र किसी भी स्कूल में नहीं पढ़ रहे हैं। जारी किए गए आदेशों में यह भी कहा गया है कि यदि किसी सूरत में कोचिंग संस्थानों में स्कूलों के विद्यार्थी सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बीच पढ़ते पाए गए तो उनके खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed