फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   School bus turnaround, dozen child injured

स्कूल बस पलटी, दर्जन भर बच्चे घायल

Mon, 23 Sep 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला पटियाला
अमर उजाला पटियाला Updated Mon, 23 Sep 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
School bus turnaround, dozen child injured
पटियाला-राजपुरा रोड पर सोमवार सुबह ट्रक यूनियन के पास एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने एक प्राइवेट स्कूल बस में टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस पलट गई और इसमें सवार 12 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

इन बच्चों को पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
कोतवाली थाना पुलिस ने बस के ड्राइवर चरनजीत के बयान पर इनोवा कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
कोतवाली थाने के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पटियाला से सन्नौर स्थित स्कूल जा रही कैंटल स्कूल की बस को ट्रक यूनियन के पास एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी के चालक ने आगे से बाईं तरफ जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन

इससे बस पलट गई और इसमें सवार करीब 12 बच्चों को चोटें आईं। घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर, वारदात के बाद इनोवा कार का चालक गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इनोवा कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बच्चों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed