फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sangroor, cup, tea, farmer, negligence, lost, three lakh 64 thousand.

किसान को महंगी पड़ी चाय की चुस्की

Mon, 12 May 2014 10:57 PM IST
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Mon, 12 May 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sangroor, cup, tea, farmer, negligence, lost, three lakh 64 thousand.
एक किसान की लापरवाही ने उसे तीन लाख 64 हजार का नुकसान करवा दिया।
विज्ञापन


खुर्द के किसान महेशइंद्र सिंह ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे मालेरकोटला के दिल्ली गेट चौक पर स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स से तीन लाख 64 हजार रुपये की राशि निकलवाई।

बाहर निकलकर देखा तो तेज आंधी चल रही थी। उसने सोचा कि क्यों न शहर में ही रहने वाले उसके दोस्त परमिंदर सिंह की सिमरन फाइनेंस कंपनी पर जाकर चाय पी जाए।

महेशइंद्र ने अपनी जेन कार में रुपये रखे और ट्रक यूनियन के पास नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी की मार्केट में बनी उक्त फाइनेंस कंपनी के बाहर कार ख़ड़ी की और अपने मित्र के पास चाय पीने चला गया।
विज्ञापन


किसान ने लापरवाही बरतते हुए पैसे वाला बैग कार में ही छोड़ दिया। बारिश के कारण सड़क पर लोगों की कमी का फायदा उठाते हुए अज्ञात व्यक्ति ने कार का शीशा तोड़कर रुपये वाला बैग गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशइंद्र के अनुसार वह मात्र दस मिनट के बाद जैसे ही फाइनेंस कंपनी के बाहर आया तो कार का टूटा शीशा और गायब रुपये देखकर भौचक्का रह गया।

उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक के भीतर व बाहर के अलावा नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी की मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed