फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   sangat darshan, punjab cm, punjab news, punjab political news, bassi pathana

पानी और आग का कोई मेल नहीं हो सकता : सीएम

Tue, 13 Dec 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो,अमर उजाला/बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 13 Dec 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
sangat darshan, punjab cm, punjab news, punjab political news, bassi pathana
बस्सी पठाना में संगत दर्शन दौरान पंचायतों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका बस्सी पठाना में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अनाज मंडी में संगत दर्शन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने चुन्नी कलां गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। बस्सी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हलके के 84 गांवों के सात करोड़ और बस्सी पठाना शहर के 15 वार्डों के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए। 

इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिअद उम्मीदवारों के हलके बदले गए हैं। जिसका कोई भी उम्मीदवार विरोध नहीं कर रहा है। शिअद-भाजपा गठबंधन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को विस चुनाव में करारी हार देने के लिए एकजुट है। इस गठबंधन को तोडने के लिए विरोधी पार्टियां लगातार प्रचार कर रही हैं। लेकिन शिअद इन पार्टियों को करारी हार देगी। आप द्वारा शिअद और कांग्रेस के बीच कथित साझेदारी पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का कोई आधार नहीं, यह सिर्फ  राजनीति से प्रेरित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी और आग का कोई मेल नहीं उसी तरह कांग्रेस और अकालियों का कोई मेल नहीं हो सकता। संगत दर्शन के थोड़ी दूरी पर अपनी मांगों को लेकर बैठे ईजीएस वलंटियरों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मसले बातचीत के द्वारा हल करने के लिए उनके दरवाजे हमेशा ही खुले हैं। एसवाईएल पर उन्होंने कहा कि पंजाब के पास एक भी बूंद फालतू पानी नहीं है। सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण की किसी सूरत में आज्ञा नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बस्सी पठाना उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने कहा कि इस संगत दर्शन के साथ हलके विकास को ओर गति मिलेगी क्योंकि शिअद किसानों, मजदूरों और गरीबों समर्थकी नीतियाँ को अमल में लाया है और सूबो के समूचे विकास को यकीनी बनाया है।  इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा, एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, जिला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed