फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sajjan Kumar's acquittal is an injustice to the victims: SGPC president

सज्जन कुमार की बरी होना पीड़ितों के साथ अन्याय: एसजीपीसी अध्यक्ष

Thu, 22 Jan 2026 09:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Sajjan Kumar's acquittal is an injustice to the victims: SGPC president
अमृतसर। दिल्ली की अदालत की ओर से कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को जनकपुरी और विकासपुरी सिख नरसंहार मामलों में बरी करना उन पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय है, जो लगभग 41 सालों से न्याय की मांग कर रहे थे। यह बात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कही। धामी ने बताया कि इस फैसले से पीड़ित परिवारों को गहरा मानसिक सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि नवंबर 1984 का सिख नरसंहार देश के इतिहास में एक क्रूर और संगठित घटना के रूप में दर्ज है, जिसमें सरकार के इशारे पर सिखों को निशाना बनाया गया। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि सज्जन कुमार पहले ही एक मामले में सजा काट रहे हैं, लेकिन इन मामलों में उन्हें बरी कर देना दुखद और निराशाजनक है। यह फैसला केवल पीड़ितों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के न्याय भाव के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed