फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SAD, women wing, Sunam assembly ease, rally, Jagir Kaur, Sunam, Sangrur

अकाली दल ने की महिलाओं के हितों की रक्षा : बीबी जागीर

Sat, 01 Oct 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 01 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
SAD, women wing, Sunam assembly ease, rally, Jagir Kaur, Sunam, Sangrur
सुनाम में रैली के दौरान जागीर कौर को सम्मानित करतीं आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
अकाली दल (महिला विंग) की ओर से सुनाम विधानसभा हलके की रैली यहां के एक पैलेस में हलका प्रभारी अमनवीर सिंह चैरी की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री व महिला अकाली दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष जागीर कौर, वित्त मंत्री ढींढसा की पत्नी गगनदीप कौर ढींढसा, जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। 
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए जागीर कौर ने कहा कि अकाली दल ने महिलाओं के हितों की रक्षा पूरी ईमानदारी के साथ की है। महिलाओं को समानता का अधिकार देने की पैरवी अकाली दल ने हमेशा की है। महिलाओं को जागरूक करने तथा अपने अधिकारों का प्रयोग खुद करने के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया गया है। अकाली दल ने महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा की है और सरकार ने नीतियां भी महिलाओं के हक में बनाई हैं।
विज्ञापन

 
जागीर कौर ने कहा कि सुनाम हलके के लोगों के पास पंजाब के खजाने की चाबी है क्योंकि वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा इसी हलके के हैं। यहां आकर आभास होता है कि पंजाब के खजाने का सारा पैसा यहीं खर्च हो रहा है। चौड़ी सड़कें, शहर व गांवों का विकास देखकर ऐसा ही लगता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गगनदीप कौर ढींढसा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा व शादी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। महिलाओं के लिए विशेष सहूलतें दी जा रही हैं। महिलाओं का अकाली दल के साथ भावनात्मक रिश्ता है और अकाली दल भी इसे महसूस करता है। समागम में महिला विंग ने जागीर कौर व गगनदीप कौर ढींढसा का सम्मान किया। इस मौके पर अमनवीर सिंह चैरी, मनिंदर सिंह लख्मीरवाला, सुनीता शर्मा, रविंदर गोरखा, सुशील गोयल हाजिर थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed