फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SAD, Didba constituency, candidate kabaddi player, player Gulzari Gulzar Singh, Sangrur

अकाली दल ने लगाया कबड्डी खिलाड़ी पर दांव

Sat, 03 Dec 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 03 Dec 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
SAD, Didba constituency, candidate kabaddi player, player Gulzari Gulzar Singh, Sangrur
कबड्डी खिलाड़ी गुलजार सिंह गुलजारी - फोटो : अमर उजाला
अकाली दल ने विधान सभा हलका दिड़बा (रिजर्व) से पंजाब के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी गुलजार सिंह गुलजारी मूनक पर अपना दांव खेल दिया है। अकाली दल द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए गुलजारी के परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा है। लेकिन स्पोर्ट्समैन गुलजारी कबड्डी मैदान की तरह ही अपने विपक्षी को मात देने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में अकाली दल ने संत बलवीर सिंह घुन्नस को चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी। अबकी बार अकाली दल ने फेरबदल करते हुए संत बलवीर सिंह घुन्नस को हलका भदौड़ में भेज दिया और उनकी जगह कबड्डी के प्रसिद्ध खिलाड़ी गुलजार सिंह गुलजारी मूनक को चुनाव मैदान में उतार दिया है। 
विज्ञापन


गुलजारी मूनक ने कबड्डी में न सिर्फ पंजाब में बल्कि देश विदेशों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2010 में आयोजित विश्व कबड्डी कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाडिय़ों को धूल चटाई पर वर्ष 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड कबड्डी कप में किसी कारण डोप के आरोपों में घिरने के बाद गुलजारी को टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को निर्दोष साबित करने के लिए गुलजारी ने हिम्मत नहीं हारी और वर्ष 2014 के कबड्डी कप में शानदार प्रदर्शन किया। हाल में हुए वर्ल्ड कबड्डी कप में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed