फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Patiala violence today Between Two Communities One Is Injured Latest News in Hindi

Patiala Violence: मार्च निकालने पर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया

Fri, 29 Apr 2022 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

पटियाला में शुक्रवार को जुलूस निकालने पर बवाल हो गया। दो गुट आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले।  

विज्ञापन
Punjab Patiala violence today Between Two Communities One Is Injured Latest News in Hindi
पटियाला में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान शुक्रवार को शिवसेना और सिख संगठन के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों ओर से खूब ईंट-पत्थर चले, तलवारें लहराई गईं और फायरिंग भी हुई। इसमें थाना त्रिपड़ी के एसएचओ व एक अन्य पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हुए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। 

विज्ञापन


तनावपूर्ण स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम सात से लेकर शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट रहेगी। देर रात पटियाला पुलिस ने शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले काली माता मंदिर के बाहर गुस्साए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन


सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत पन्नू ने शुक्रवार को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके जवाब में शिवसेना (बाल ठाकरे) के पंजाब के कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला ने आर्य समाज चौक पर पन्नू का पुतला फूंकने और खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का फैसला लिया। आर्य चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

सुबह 11 बजे शिवसेना का मार्च शुरू होते ही खालिस्तानी समर्थकों ने वहां पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस बल ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर वहां से भेजा। इसके बाद खालिस्तानी समर्थक श्री काली माता मंदिर के बाहर तलवारें व डंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान शिव सैनिकों व खालिस्तानी समर्थकों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। 

एक हिंदू नेता पर तेजधार हथियार से हमला भी हुआ। गर्म ख्यालियों को रोकते वक्त थाना त्रिपड़ी के एसएचओ एसआई कर्णवीर सिंह के हाथ पर तलवार भी लगी। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने स्थिति पर काबू पाने के लिए 15 राउंड फायर किए। कुछ वेब चैनलों ने एसएचओ का हाथ काटे जाने की खबर चला दी। इसका डीसी साक्षी साहनी ने खंडन किया है। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि मामले में घायलों के बयान लेने के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




हरीश सिंगला को निष्कासित किया 
शिवसेना प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा ने पठानकोट में प्रेसवार्ता कर बताया कि पटियाला में हरीश सिंगला की ओर से निकाले जाने वाले रोष मार्च से शिव सेना का कोई वास्ता नहीं है। यह सिंगला का निजी कार्यक्रम था। चार दिन पहले डीजीपी पंजाब से मिलकर उन्हें बताया था कि यह कार्यक्रम शिवसेना का नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने हरीश सिंगला को शुक्रवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

श्री काली माता मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद
पटियाला के श्री काली माता मंदिर को फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पटियाला में लगा कर्फ्यू, अस्पतालों, केमिस्ट शॉप और मीडिया को रहेगी छूट 
मार्च निकालने को लेकर शिव सैनिकों और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत से बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए शहर में जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया है। डीसी साक्षी साहनी ने आदेश जारी किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 सीआरपीसी के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। डीसी ने साफ किया है कि कर्फ्यू के ये आदेश अस्पतालों, केमिस्ट शॉप और मीडिया कर्मियों पर लागू नहीं होंगे।
 

पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की है। इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। - भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed