फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Route plan made of Mahashivratri Shobhayatra, Patiala

महाशिवरात्रि शोभायात्रा का रूट प्लान बना

Mon, 22 Feb 2021 05:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Route plan made of Mahashivratri Shobhayatra, Patiala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के लिए रूट प्लान तय कर लिया गया है। शेरे हिंद स्वर्गीय पवन कुमार शर्मा महाशिवरात्रि शोभायात्रा कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को मेयर संजीव शर्मा बिट्टू को शोभायात्रा का रूट प्लान देने के साथ निमंत्रणपत्र सौंपा।
मेयर ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि इस साल शिवरात्रि पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा दौरान सफाई को लेकर नई मिसाल पैदा करें। हरेक लंगर कमेटी लंगर स्थल पर कूड़ादान का प्रबंध करे। निगम सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग करेगा। शोभायात्रा के साथ नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रालियों को चलाया जाएगा। सभी लंगर संचालक कचरे को निगम की ट्राली में गिरा सकेंगे। शिवभक्तों की सुविधा के लिए हरेक ट्राली और हरेक झांकी के साथ कूड़ादान की व्यवस्था अवश्य की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति कचरे को सड़क पर न गिराए।
विज्ञापन

डीएसपी अछरू शर्मा का कहना है कि शोभायात्रा रूट के अधीन आने वाली सड़कों का ट्रैफिक अन्य सड़कों की ओर मोड़ा जाएगा। मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को ट्रैफिक में किए जाने वाले बदलाव का ब्यौरा पहले से भेजा जाएगा, ताकि 11 मार्च को सुबह 10 बजे से सांय छह बजे तक शहरवासी शोभायात्रा के रूट प्लान वाली सड़कों पर प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू नेता राजेश केहर ने बताया कि आर्यसमाज चौक से शरू होने वाले वाली शोभायात्रा त्रिवेणी चौक, सरहंदी बाजार, दर्शनी गेट, शीतला माता मंदिर रोड, राम आश्रम रोड, गुड़मंडी, बर्तन बाजार, चूड़ियां वाला बाजार, सदर बाजार, अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार गौशाला मोड़, शेरे पंजाब मार्केट पहुंचेगी। यहां से लाहोरी गेट होते हुए आर्य समाज चौक पर शोभायात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed